चौरीचौरा: तरकुलहा मंदिर दर्शन करने आई महिला और उसकी सहेली पर छेड़खानी व मारपीट का आरोप, केस दर्ज
चौरी चौरा पुलिस को कैंट निवासिनी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैं अपने सहेली और छोटे बच्चों के साथ पांच दिन पूर्व तरकुलहा मंदिर दर्शन करने आई थी दर्शन करने के बाद हम सब लोग प्रसाद ग्रहण किया उसके बाद हम दोनों बाथरूम के लिए बगल में गई तो वहां पर पहुंचने पर तीन लड़कों ने मेरी सहेली को झोपड़ी में खींचने लगे मैं वहां पहुंची तो हमें भी मारने लगे।