बानसूर: हरसौरा में सड़क ऊंची होने के कारण जलभराव, राहगीर हो रहे परेशान
Bansur, Alwar | Apr 6, 2026 हरसौरा कस्बे में स्टेट हाईवे 52 पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क ऊंची किए जाने के बाद जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। बस स्टैंड के पास सड़क के दोनों ओर पानी भर जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।