उज्जैन शहर: लालपुल घाट स्थित क्षिप्रा नदी में मिला अज्ञात बच्चे का शव, पुलिस जाँच में जुटी
उज्जैन के लालपुल घाट स्थित क्षिप्रा नदी में शनिवार को एक अज्ञात बच्चे का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखकर तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव काफी सड़-गल चुका है, जिससे उसके कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। मृत बच्चे की उम्र लगभग डेढ़ से दो वर्ष बताई जा रही है। सूचना