कैलारस: अहरौली: चामुंडा माता मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत, पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया
कैलारस थाना के अहरौली में 9 फरवरी को चामड़ माता मंदिर की छत गिरने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई थ। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम किया था, मर्ग जांच के बाद निर्माण करने वाले दौलत राम गौड़, निर्माण करने वाला मिस्त्री राजाराम जाटव और प्रसाद चढ़ाने वाला सतीश गौड़ पर मामला दर्ज किया है। FIR की जानकारी कैलारस पुलिस ने मीडिया को आज 9 मार्च शाम करीब 7:00 बजे दी है।