महागामा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक गोड्डा को गुप्त सूचना मिली कि भागलपुर की ओर से एक व्यक्ति महागामा क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा की बिक्री करने हेतु आने वाला है। पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।