गुलाबगंज: ग्राम सिमरहार (गुलाबगंज) की 21 वर्षीय युवती ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फांसी लगाई, मेडिकल कॉलेज में हुआ पीएम
शनिवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे 21 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर 2 बजे मेडिकल कॉलेज में पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका और उनके परिवार गुलाबगंज तहसील के सिमरहार का निवासी है। घटना सिविल लाइन पुलिस जांच मे जुटी।