गोवर्धन: शिकायत करने से भड़के दबंगों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला समेत कई महिलाओं को पीटा
गोवर्धन क्षेत्र से दबंगई और महिलाओं से मारपीट का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां कथित भूमाफियाओं ने घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस बर्बरता में एक 6 महीने की गर्भवती महिला भी घायल हो गई है।पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचे