Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

नौरंगाबाद में भाजपा का पौधारोपण और स्वच्छता अभियान पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के संकल्पों का सकारात्मक बदलाव दिख रहा जमीन पर : सुनील भारद्वाज धारेडू भिवानी, 14 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, विश्वास और जनकल्याण के महाअभियान के अंतर्गत गांव नौरंगाबाद स्थित बाबा खेड़े वाले मंदिर परिसर में एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का एक मजबूत संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान सिर्फ एक गतिविधि नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन का जीवंत उदाहरण है जो देश को प्रगति और आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। सरकार के संकल्पों का सकारात्मक बदलाव आज सीधे जमीन पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा खेड़े वाले मंदिर में रोपे गए बड़, नीम, छायादार और फलदार पौधे हमारे आने वाले कल की खुशहाली और सुरक्षित पर्यावरण के प्रतीक बनेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल सह संयोजक राजकुमार फौजी नौरंगाबाद और अनीता बामला ने अपनी टीमों के साथ सक्रिय रूप से मोर्चा संभाला। महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष दया के नेतृत्व में महिलाओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने न केवल मंदिर प्रांगण की पूरी श्रद्धा के साथ साफ-सफाई की, बल्कि रोपे गए पौधों की निरंतर देखरेख और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। इस अभियान को बाबा खेड़े वाले मंदिर के महंत बाबा ईश्वर नाथ का विशेष सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में युवा शक्ति और महिला नेतृत्व का बेहतरीन सामंजस्य देखने को मिला। इस अवसर पर युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व सैनिक बनारसी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मोहित कायला, उपाध्यक्ष गौरव तंवर व गोविंदा परमार नौरंगाबाद, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बिजेंद्र मोड़ा सहित महिला नेतृत्व में वंशिका, संतोष, केला, बिमला, धापा नौरंगाबाद और कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 14, 2026

MORE NEWS

भिवानी का गौरव बढ़ाएंगे रक्तवीर राजेश डुडेजा, अहमदाबाद में होगा राष्ट्रीय सम्मान
97 बार रक्तदान, 49 बार प्लेटलेट्स दान और हजारों जिंदगियां बचाने का मिशन, भारत सरकार के मानकों पर सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट का हुआ चयन
भिवानी, 14 जून : रक्तदान महादान है, यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि भिवानी के शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा के जीवन का परम संकल्प बन चुका है। पिछले कई दशकों से जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने और समाज को इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक करने वाले राजेश डुडेजा को अब राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 16 जून को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले नेशनल लेवल एनजीओ कन्कलेव ऑन ब्लड ट्रांसफ्यूशन सर्विसमें भिवानी के 'हारा चेरिटेबल ट्रस्ट को भारत सरकार के कड़े मानकों के आधार पर राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है।
     यह कार्यक्रम भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय रक्त आधान परिषद तथा रक्त संक्रमण सेवाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल पंचकूला द्वारा सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट को इस राष्ट्रीय समागम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। अहमदाबाद के सिल्वर क्लाउड होटल एंड बैंक्वेट्स में होने वाले इस गरिमामयी समारोह में देशभर की चुनिंदा और उत्कृष्ट रक्त सेवा संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
      सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट को रक्तदान एवं रक्त संक्रमण सेवाओं के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अद्वितीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा जा रहा है। इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ, प्रतिष्ठित रक्तदाता संगठन, बड़े एनजीओ और स्वास्थ्य क्षेत्र के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस वैश्विक पटल पर भिवानी की इस संस्था के कार्यों की बकायदा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां भिवानी निवासी शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा अपने अनुभवों को देश के सामने साझा करेंगे। गुजरात स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल द्वारा इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
      भिवानी के प्रेस फोटोग्राफर राजेश डुडेजा ने समाजसेवा और रक्तदान को अपनी सांसों में बसा लिया है। उनके इस सफर की शुरुआत साल 1995 में आई भीषण बाढ़ के दौरान हुई थी, जब उन्होंने पहली बार बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए रक्तदान किया था। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। आज स्थिति यह है कि वे स्वयं 97 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं। 49 बार गंभीर मरीजों के लिए प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। हजारों जरूरतमंदों तक आपातकाल में रक्त पहुंचाने में सीधे तौर पर सहयोगी रहे हैं। हजारों स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन उनके सक्रिय नेतृत्व में हो चुका है। राजेश डुडेजा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे रक्त की गुहार लगाने वाले किसी भी व्यक्ति की जाति, धर्म, पहचान या रिश्तेदारी नहीं देखते। उनके लिए संकट में फंसा इंसान और उसकी जिंदगी ही सबसे बड़ा परिचय है।
     राजेश डुडेजा के सेवा भाव और उनके जुनून का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अकेले भिवानी ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में हजारों रक्तदाताओं का एक अभेद्य नेटवर्क तैयार कर दिया है। वर्तमान में उनकी टीम से 5 हजार से अधिक सदस्य सीधे जुड़े हुए हैं, जिनमें से लगभग 3 हजार सक्रिय रक्तदाता हैं। चाहे गर्भवती महिलाएं हों, थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चे हों, सडक़ दुर्घटना के शिकार लोग हों या फिर वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे गंभीर मरीज, राजेश डुडेजा की यह लाइफ-सेविंग आर्मी चौबीसों घंटे तत्पर रहती है। एक फोन कॉल पर रक्तदाता सीधे अस्पताल पहुंच जाते हैं।
        कोरोना महामारी और लॉकडाउन के उस खौफनाक दौर को कोई नहीं भूल सकता, जब लोग अपनों के पास जाने से कतरा रहे थे और अस्पतालों में रक्त की भारी किल्लत हो गई थी। उस दौर में भी राजेश डुडेजा ने मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की। वे लॉकडाउन के कड़े नियमों के बीच स्वयं अपने वाहन से रक्तदाताओं को उनके घरों से सुरक्षित अस्पताल लेकर आते थे, रक्तदान करवाते थे और फिर ससम्मान उन्हें उनके घरों तक छोडक़र आते थे ताकि किसी भी मरीज की जान रक्त के अभाव में न जाए।
      राजेश डुडेजा की इस निस्वार्थ और अटूट मानवीय सेवा को देखते हुए उन्हें देश और प्रदेश की कई महान विभूतियों द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया जा चुका है। वे पूर्व में राष्ट्रीय स्तर की तीन महत्वपूर्ण कार्यशालाओं ौर सेमिनारों में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्हें सम्मानित करने वालों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पूर्व महामहिम राज्यपाल धनिक लाल मण्डल, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी रहे।
      यूं तो सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट भिवानी के अध्यक्ष पद की कमान जगदीश मिताथल संभाल रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में संस्था निरंतर आगे बढ़ रही है, लेकिन इस संस्था की मजबूत रीढ़ राजेश डुडेजा ही हैं। ट्रस्ट के महासचिव के रूप में संस्था के अधिकांश सामाजिक सरोकार, रक्तदान मुहिम और जनसेवा के कार्यों का धरातल पर संचालन राजेश डुडेजा के ही कुशल नेतृत्व में किया जाता है। इस मौके पर राजेश डुडेजा ने स्वास्थ्य विभाग एसीएस सुमित्रा मिश्रा का विशेष आभार प्रकट किया तथा युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि आपके इस छोटे से प्रयास से किसी तड़पते हुए इंसान को नया जीवन मिल जाता है। इस दुनिया में किसी को जीवनदान देने से बड़ा कोई दान नहीं है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे नशे और अन्य बुराइयों से दूर रहकर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानवता के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दें।

भिवानी का गौरव बढ़ाएंगे रक्तवीर राजेश डुडेजा, अहमदाबाद में होगा राष्ट्रीय सम्मान 97 बार रक्तदान, 49 बार प्लेटलेट्स दान और हजारों जिंदगियां बचाने का मिशन, भारत सरकार के मानकों पर सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट का हुआ चयन भिवानी, 14 जून : रक्तदान महादान है, यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि भिवानी के शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा के जीवन का परम संकल्प बन चुका है। पिछले कई दशकों से जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने और समाज को इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक करने वाले राजेश डुडेजा को अब राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 16 जून को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले नेशनल लेवल एनजीओ कन्कलेव ऑन ब्लड ट्रांसफ्यूशन सर्विसमें भिवानी के 'हारा चेरिटेबल ट्रस्ट को भारत सरकार के कड़े मानकों के आधार पर राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय रक्त आधान परिषद तथा रक्त संक्रमण सेवाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल पंचकूला द्वारा सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट को इस राष्ट्रीय समागम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। अहमदाबाद के सिल्वर क्लाउड होटल एंड बैंक्वेट्स में होने वाले इस गरिमामयी समारोह में देशभर की चुनिंदा और उत्कृष्ट रक्त सेवा संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट को रक्तदान एवं रक्त संक्रमण सेवाओं के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अद्वितीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा जा रहा है। इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ, प्रतिष्ठित रक्तदाता संगठन, बड़े एनजीओ और स्वास्थ्य क्षेत्र के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस वैश्विक पटल पर भिवानी की इस संस्था के कार्यों की बकायदा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां भिवानी निवासी शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा अपने अनुभवों को देश के सामने साझा करेंगे। गुजरात स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल द्वारा इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। भिवानी के प्रेस फोटोग्राफर राजेश डुडेजा ने समाजसेवा और रक्तदान को अपनी सांसों में बसा लिया है। उनके इस सफर की शुरुआत साल 1995 में आई भीषण बाढ़ के दौरान हुई थी, जब उन्होंने पहली बार बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए रक्तदान किया था। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। आज स्थिति यह है कि वे स्वयं 97 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं। 49 बार गंभीर मरीजों के लिए प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। हजारों जरूरतमंदों तक आपातकाल में रक्त पहुंचाने में सीधे तौर पर सहयोगी रहे हैं। हजारों स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन उनके सक्रिय नेतृत्व में हो चुका है। राजेश डुडेजा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे रक्त की गुहार लगाने वाले किसी भी व्यक्ति की जाति, धर्म, पहचान या रिश्तेदारी नहीं देखते। उनके लिए संकट में फंसा इंसान और उसकी जिंदगी ही सबसे बड़ा परिचय है। राजेश डुडेजा के सेवा भाव और उनके जुनून का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अकेले भिवानी ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में हजारों रक्तदाताओं का एक अभेद्य नेटवर्क तैयार कर दिया है। वर्तमान में उनकी टीम से 5 हजार से अधिक सदस्य सीधे जुड़े हुए हैं, जिनमें से लगभग 3 हजार सक्रिय रक्तदाता हैं। चाहे गर्भवती महिलाएं हों, थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चे हों, सडक़ दुर्घटना के शिकार लोग हों या फिर वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे गंभीर मरीज, राजेश डुडेजा की यह लाइफ-सेविंग आर्मी चौबीसों घंटे तत्पर रहती है। एक फोन कॉल पर रक्तदाता सीधे अस्पताल पहुंच जाते हैं। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के उस खौफनाक दौर को कोई नहीं भूल सकता, जब लोग अपनों के पास जाने से कतरा रहे थे और अस्पतालों में रक्त की भारी किल्लत हो गई थी। उस दौर में भी राजेश डुडेजा ने मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की। वे लॉकडाउन के कड़े नियमों के बीच स्वयं अपने वाहन से रक्तदाताओं को उनके घरों से सुरक्षित अस्पताल लेकर आते थे, रक्तदान करवाते थे और फिर ससम्मान उन्हें उनके घरों तक छोडक़र आते थे ताकि किसी भी मरीज की जान रक्त के अभाव में न जाए। राजेश डुडेजा की इस निस्वार्थ और अटूट मानवीय सेवा को देखते हुए उन्हें देश और प्रदेश की कई महान विभूतियों द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया जा चुका है। वे पूर्व में राष्ट्रीय स्तर की तीन महत्वपूर्ण कार्यशालाओं ौर सेमिनारों में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्हें सम्मानित करने वालों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पूर्व महामहिम राज्यपाल धनिक लाल मण्डल, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी रहे। यूं तो सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट भिवानी के अध्यक्ष पद की कमान जगदीश मिताथल संभाल रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में संस्था निरंतर आगे बढ़ रही है, लेकिन इस संस्था की मजबूत रीढ़ राजेश डुडेजा ही हैं। ट्रस्ट के महासचिव के रूप में संस्था के अधिकांश सामाजिक सरोकार, रक्तदान मुहिम और जनसेवा के कार्यों का धरातल पर संचालन राजेश डुडेजा के ही कुशल नेतृत्व में किया जाता है। इस मौके पर राजेश डुडेजा ने स्वास्थ्य विभाग एसीएस सुमित्रा मिश्रा का विशेष आभार प्रकट किया तथा युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि आपके इस छोटे से प्रयास से किसी तड़पते हुए इंसान को नया जीवन मिल जाता है। इस दुनिया में किसी को जीवनदान देने से बड़ा कोई दान नहीं है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे नशे और अन्य बुराइयों से दूर रहकर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानवता के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दें।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 14, 2026