जमुई: श्रद्धा हॉस्पिटल की चार मंजिला छत से गिरकर युवक की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर हत्या का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Jun 27, 2026 शहर स्थित श्रद्धा हॉस्पिटल के चार मंजिला छत से गिरकर शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि एक युवक की मौत हो गई। उसके बाद मृतक युवक के शव को सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने नुमर के पास शनिवार की सुबह 9:00 बजे सड़क को जाम कर दिया और जमकर बवाल काटते हुए हत्या का आरोप लगाने लगे।