बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किए जाने वाले "पंचायत विकास दिवस" के प्रथम अवसर पर आज बेगूसराय जिले के सभी पंचायतों में पंचायत विकास शिविर आयोजित किए गए।
वीरपुर प्रखंड के नौला ग्राम पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री सह बेगूसराय जिला के प्रभारी मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर माननीय विधायक बेगूसराय श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
माननीय मंत्री ने ग्राम स्वराज, सशक्त पंचायत, पारदर्शी सुशासन, सहकारिता, डिजिटल सेवाओं, जनभागीदारी तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण पर बल देते हुए "मजबूत पंचायत, समृद्ध गाँव, सशक्त किसान और आत्मनिर्भर बिहार" का संदेश दिया।
जिले के अन्य कार्यक्रमों में माननीय विधायक तेघड़ा श्री रजनीश कुमार ने बरौनी-3 पंचायत तथा बेगूसराय के प्रभारी सचिव श्री कुंदन कुमार ने मणिअप्पा पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
#iprd
#begusarai
#PanchayatVikasDiwas