थाना मोतीनाला में शनिवार को पांच बजे ग्राम रक्षा समिति की बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और गांवों में गश्त मजबूत करने पर चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया। बैठक में नशा मुक्ति, अवैध गतिविधियों पर निगरानी और किशोरों में गलत प्रवृत्तियों रोकने पर भी सहमति बनी।