विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने हत्याकांड के न्यायालय वारंटी समेत तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खदियाही निवासी सह उत्पाद न्यायालय समस्तीपुर के वारंटी राजकुमार दास, मोहनपुर निवासी सह रोसड़ा न्यायालय के वारंटी राजेश सहनी और रोसड़ा न्यायालय के हीं हत्या कांड के वारंटी देशरी निवासी विजय महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।