विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर वार्ड 2 से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
सिंघिया बुजुर्ग उत्तर वार्ड 2 निवासी खुर्शीद शाह के पुत्र शमशाद ने बाइक चोरी की घटना को लेकर विभूतिपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। कहा है कि स्पलेंडर प्लस बाइक दामोदरपुर निवासी उसके बहनोई नेहाल के नाम से है। बहनोई परदेश में रहते हैं इसलिए बाइक मेरे यहां रहता है। बाइक चोरी के बाद अपने स्तर से बाइक की काफी खोजबीन की। लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला है।