जमुनहा: थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने 65 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने अभियुक्त राजू कुमार पुत्र गोबरे प्रसाद निवासी बनवापुर के कब्जे से 45लीटर व हनुमान पुत्र जंगली निवासी लक्ष्मणपुर थाना हरदत्त नगर गिरंट जनपद श्रावस्ती के कब्जे से 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना हरदत्त नगर गिरंट मे धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।