अमर शहीद बाबा तिलका मांझी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचगाछी हाट मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मौके पर पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम सपरिवार ने नूनाजोर चौक स्थित बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी व गैर आदिवासी लोगों ने पूजा अर्चना किया।