खोदावंदपुर: दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया
बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ SH 55 पर दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।जख्मी युवक की पहचान समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना अंतर्गत ढरहा गांव स्थित वार्ड 14 निवासी जगदीश रजक का पुत्र नकुन के रूप में हुई।