खोदावंदपुर: भूमि संघर्ष को लेकर सीपीआईएम कार्यकर्ताओ की बैठक दौलतपुर में आयोजित
दौलतपुर कोठी की जमीन पर भूमाफियाओं के अतिक्रमण के खिलाफ सीपीआईएम आर पार की लड़ाई की तैयारी में जुटी है। अंग्रेज अधिकारी केपेस्टन के नाम से जमावन्दी वाली इस जमीन को भूमाफिया के अतिक्रमण से मुक्त कराने एवं इस जमीन पर गरीबो को बसाए जाने की मांग को लेकर सीपीएम कार्यकर्ता आगामी 9 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी।