खोदावंदपुर: जलवायु अनुकूल कृषि के रणनीति बनाने पर समस्तीपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर में जलवायु अनुकूल कृषि के लिए जीवंत और अनुकूल रणनीति बनाने पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बोलते हुए कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती है। जलवायु में हो रहे में बदलाव से निपटने के लिए हमें किसानों के साथ मिलकर काम करना होगा।