खोदावंदपुर: बरियारपुर पश्चिम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद।
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा नेता हरेराम सिंह के बरियारपुर पश्चिम आवास पर रविवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ नेता हरेराम सिंह ने किया। उन्होंने डॉक्टर मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि दिया