खोदावंदपुर: भूमाफियाओं के खिलाफ सीपीएम 9 जुलाई को
खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय पर
देगी धरना।
दौलतपुर कोठी की जमीन के अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए सीपीएम आगामी 9 जुलाई को खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी। मंगलवार को दौलतपुर में सीपीएम कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बिहार प्रदेश खेतिहर मजदूर यूनियन के बैनर तले आयोजित इस बैठक में संगठन के प्रखंड सचिव अब्दुल कुदुस ने कहा कि 9 जुलाई को धरना प्रदर्शन करेंगे।