आर्म्स एक्ट मामले के फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव का मुकेश महतो उर्फ सरदार है। इसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई दिलीप कुमार दिवाकर ने इसकी जानकारी दी।