भीलवाड़ा: भाजपा के 'महिला आरक्षण' पर कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार, कहा- 'झूठ और देरी की राजनीति', तत्काल लागू करने की मांग
जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (शहर) द्वारा शुक्रवार को सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण और पंचायती राज व्यवस्था पर अपना कड़ा रुख स्पष्ट किया।कांग्रेस की मांग है कि महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए ।