बीरपुर: बीडीओ ने नौला पंचायत में बन रहे डब्लूपीयू भवन निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण
बीरपुर प्रखंड के नव पदस्थापित बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने प्रखंड के नौला पंचायत में बन रहे डब्लूपीयू भवन निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य स्थल का बारीकी से मुआयना किया। बीडीओ ने बताया कि संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव व मुखिया को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है ।