बीरपुर: बीरपुर टमटम स्टैंड के समीप बोलेरो व ई रिक्शा में हुई टक्कर, 2 यात्री गंभीर रूप से हुए घायल व 2 लोगों को लगी मामूली चोट
बेगूसराय बीरपुर संजात पथ पर बीरपुर टमटम स्टैंड के समीप बोलेरो एवं ई रिक्शा के बीच हुई टक्कर में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। वही दो यात्री को मामूली चोट लगी ।इस सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा पर सवार यात्री दनौली फुलवरिया निवासी अरविंद पासवान एवं बाघा निवासी बबलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।