बीरपुर: गारा गांव में फिंगरप्रिंट लेने के बाद भी 3 माह से नहीं मिल रहा राशन, उपभोक्ताओं ने डीलर पर लगाया आरोप
बीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के गारा सहित विभिन्न गांवों में डीलरों के द्वारा फिंगरप्रिंट लेने के बाद भी राशन नहीं मिल रहा है। उपभोक्ता जन वितरण प्रणाली की दुकान पर पहुंच रहे हैं। लेकिन डीलर राशन नहीं दे रहे हैं ।नौला पंचायत के गारा में दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां डीलर रामेश्वर ठाकुर द्वारा तीन से चार बार पोस मशीन में फिंगरप्रिंट लेकर राशन नहीं दिया।