बीरपुर: बीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी व गलत नीयत से एक नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
बीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी व गलत नीयत से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में लड़की की पिता ने बीरपुर थाना में दिये आवेदन में बताया है कि मेरी पुत्री कागजी काम को बताकर घर से लरुआरा के लिए निकली थी जो देर शाम तक वापस नहीं आई को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।