बीरपुर: बीरपुर पुलिस ने पकड़ी से
दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बीरपुर पूर्वी पंचायत के पकड़ी से दो नामजद अभियुक्तों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पकड़ी वार्ड नंबर 2 निवासी ललन कुमार एवं सुभाष कुमार को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।