बीरपुर: बीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में ठनका की चपेट में आने से एक किशोर व एक बकरी की मौत
शनिवार की दोपहर बीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में एक किशोर व एक बकरी की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान बीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 10 निवासी मोहम्मद शहादत का 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाकिर के रूप में हुई है ।