बांका: स्पष्टीकरण न देने पर 9 पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
Banka, Banka | May 31, 2026 बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने रविवार की सुबह 11 बजे पत्र जारी करते हुए जिले के 9 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार इन पदाधिकारियों से पूर्व में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बावजूद उन्होंने अपना जवाब प्रस्तुत नहीं किया।