चीनोर: लव कुश जन्म महोत्सव पर छीमक में हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य चल समारोह निकाला
भगवान श्री लव कुश जी का जन्म महोत्सव छीमक क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। चल समारोह में दूर दराज से पहुंचे कुशवाह समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकियां का स्वागत किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही।