मांट: मांट थाना पुलिस ने कानून व्यवस्था को लेकर कस्बा के बाजार में किया पैदल गश्त
Mat, Mathura | Jul 12, 2026 क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार शाम को मांट पुलिस ने कस्बा के मुख्य बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया।