प्रतापगढ़: पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रभारी मंत्री के साथ DM, SP और हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास
पुलिस लाइन में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मे शनिवार सुबह 6.30 बजे हजारों लोगों ने योग किया। बतौर मुख्य अतिथि जिले प्रभारी मंत्री दया शंकर सिंह पहुँचे। उन्होंने जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी , पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार और सदर विधायक राजेंद्र मौर्या समेत हज़ारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया और लोगों को योग से निरोग रहने का संदेश भी दिया।