प्रतापगढ़: बाहूपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, आई गंभीर चोटें, सीएचसी में कराया गया भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद के नादी गांव निवासी विकास पुत्र विदेशी शुक्रवार की शाम 8 बजे बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान जब वह बाहुपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा गिरा। इस घटना में उसे गंभीर चोटे आ गई। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए ।