प्रतापगढ़: दरछुट गांव की महिला ने गांव के चार दबंगों के खिलाफ गैंगस्टर कार्रवाई के लिए एसपी को दिया प्रार्थना पत्र
दरछूट गांव की तारावती पुत्री बोधी ने शुक्रवार की शाम 5:30 बजे एसपी प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार को एक प्रार्थना पत्र दिया है । दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने मांग उठाई है कि गांव के चार युवक एक साथ रहते हैं। जिन पर एससी एसटी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उक्त लोगों का पेसा है गांव के गरीब तबके के लोगों को हैरान परेशान करना और वसूली करना।