तोपचांची: तोपचांची प्रखंड कार्यालय में प्रवासी मजदूरों के लिए निबंधन और लाभ पर कार्यशाला आयोजित
प्रखंड कार्यालय सभागार में आज बुधवार को प्रवासी मजदूरों के निबंध एवं लाभ हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की अंचल अधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह ने शुरुआत की.बताया गया कि सामान्य मृत्यु, दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के कारण जिले के प्रवासी श्रमिक की मृत्यु/अशक्त होने पर उन्हे अपने घर तक लाने के लिए 50 हजार तक की राशि मिलेगी .