उज्जैन शहर: तेल कार्टून चोरी मामले में जीवाजीगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक युवक को गिरफ्तार किया
तेल कार्टून चोरी के मामले में जीवाजीगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक और युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हीरामिल की चाल से चोरी के तेल पाउच के कार्टून जब्त किए थे। मामले में मनीष सहित दो साथियों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया जिनमें से एक को गिरफ्तार किया गया है