प्रतापगढ़: खांडे का पुरवा निवासी सड़क दुर्घटना में घायल फौजी की इलाज के दौरान हुई मौत, देर शाम हुआ अंतिम संस्कार
नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के वार्ड सरायदेव राय के खाड़े का पुरवा निवासी फौजी अभय प्रताप पटेल की मौत हो गई आज दाह संस्कार मुक्ति धाम श्रृंगेरपुर में शुक्रवार की शाम 5:30 बजे के आसपास किया गया ।रामबहादुर पटेल राज मिस्त्री का काम करते हैं। उनके दो पुत्र तीन पुत्री है। दोनों पुत्र आर्मी में नौकरी करते है। बड़े पुत्र अजय प्रताप पटेल की शादी हुई है।