झांसी: झांसी में बारिश बनी करवा चौथ के चांद की दुश्मन, चांद के दीदार को तरसीं महिलाएं, देर रात तक करती रहीं इंतजार
Jhansi, Jhansi | Oct 29, 2026 झांसी में बारिश के चलते करवा चौथ का चांद बादलों में छिपा रहा, जिसके चलते सुहागिन महिलाओं को चांद के दीदार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। करवा चौथ पर दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। लेकिन जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, आसमान में छाए बादलों और बारिश ने महिलाओं की चिंता बढ़ा दी।