गिरिडीह: स्वतंत्रता दिवस पर नगर भवन में रंगारंग कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बांधा समां, उपायुक्त समेत अधिकारी मौजूद
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा *नगर भवन* में देर रात 10 बजे तक आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यहां स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, समूह नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।