हुज़ूर: भोपाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- कांग्रेस के विधायकों की एकजुटता हमारी मनोवैज्ञानिक जीत
Huzur, Bhopal | Feb 19, 2024 पूर्व सीएम कमलनाथ के सियासी घटनाक्रम पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस के विधायकों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इस वक्त कांग्रेस विधायकों का एकजुट रहना हमारी मनोवैज्ञानिक जीत है।उन्होंने कहा कि पार्टी के आलाकमान ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सभी विधायकों पर विश्वास जताकर पार्टी की एकजुटता पर खुशी व्यक्त की है।