इस रक्षाबंधन डाक विभाग ने बहनों के लिए स्पीड पोस्ट पर 10% की छूट दी है। लिफाफे पर 'राखी मेल' लिखना जरूरी, साथ ही विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे भी मिलेंगे। 12 से 28 अगस्त तक ये सुविधा, साथ में रविवार को भी डिलीवरी का वादा। राखी भाई तक पहुंचे, समय पर और सस्ते में।