Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

पंचवीर बाजार में पिछले दिनों घटित चोरी की घटना पर बोले मशहूर व्यवसाई मानीकांत जलान एवं स्थानीय सरपंच ! #begusarai #begusaraitoday #BTNEWSBIHAR #BTNews

Bihar, India | Jul 6, 2026

MORE NEWS

किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक-12.07.2026 को पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना परिसरों में अपराधियों एवं चिह्नित दागियों को  बुलाकर उनका औचक सत्यापन एवं जांच की जा रही है।
जनसुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा समाज में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। #viralpost #viralchallenge #viralreelschallenge #viralreels #venezuela #newyork #2026Goals

किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक-12.07.2026 को पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना परिसरों में अपराधियों एवं चिह्नित दागियों को बुलाकर उनका औचक सत्यापन एवं जांच की जा रही है। जनसुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा समाज में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। #viralpost #viralchallenge #viralreelschallenge #viralreels #venezuela #newyork #2026Goals

Terhagachh, Kishanganj | Jul 12, 2026

किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक- 12.07.2026 को मुख्यालय द्वारा  आयोजित  'पुलिस अवर निरीक्षक मद्य निषेध' परीक्षा–2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -01,  किशनगंज द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं  कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
 साथ हीं,परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं कदाचार पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। Kishanganj Police Bihar Police 
#viralpost #venezuela #viralreels #viralreelschallenge

किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक- 12.07.2026 को मुख्यालय द्वारा आयोजित 'पुलिस अवर निरीक्षक मद्य निषेध' परीक्षा–2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -01, किशनगंज द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ हीं,परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं कदाचार पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। Kishanganj Police Bihar Police #viralpost #venezuela #viralreels #viralreelschallenge

Terhagachh, Kishanganj | Jul 12, 2026

किशनगंज जिला अन्तर्गत दिनांक 11.07.2026 को अवैध खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध की गई कार्रवाई की विवरणी

किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार अवैध खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध छापेमारी की गई।

जिला खनन कार्यालय एवं थानाध्यक्ष पोठिया, थानाध्यक्ष पहाड़कट्टा, छत्तरगाछ प्रभारी, चीचुआबाड़ी प्रभारी, अंचलाधिकारी किशनगंज तथा राजस्व अधिकारी, पोठिया के साथ पोठिया प्रखंड क्षेत्र के महानंदा नदी एवं डोक नदी घाट के विभिन्न स्थलों पर सयुक्त रूप से छापेमारी की गई।

1. छापेमारी के क्रम में अवैध परिवहन में संलिप्त बालू लदे 01 ट्रैक्टर को पहाड़कट्टा थाना में जप्त किया गया।

2. डोंक नदी के सतनहरी पुल के समीप 11 थरमोकोल से निर्मित नाव एवं 01 लोहे से निर्मित नाव को विनष्ठ किया गया।

3. डोंक नदी के समीप सतनहरी पूल के इर्द गिर्द चार अलग-अलग स्थान पर लगभग 2500 सी०एफ०टी० बालू जप्त कर पोठिया थाना के परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया।

उपरोक्त मामलो में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। #viralpost #viralreels #viralchallenge #viralreelschallenge #venezuela #newyork #2026Goals

किशनगंज जिला अन्तर्गत दिनांक 11.07.2026 को अवैध खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध की गई कार्रवाई की विवरणी किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार अवैध खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध छापेमारी की गई। जिला खनन कार्यालय एवं थानाध्यक्ष पोठिया, थानाध्यक्ष पहाड़कट्टा, छत्तरगाछ प्रभारी, चीचुआबाड़ी प्रभारी, अंचलाधिकारी किशनगंज तथा राजस्व अधिकारी, पोठिया के साथ पोठिया प्रखंड क्षेत्र के महानंदा नदी एवं डोक नदी घाट के विभिन्न स्थलों पर सयुक्त रूप से छापेमारी की गई। 1. छापेमारी के क्रम में अवैध परिवहन में संलिप्त बालू लदे 01 ट्रैक्टर को पहाड़कट्टा थाना में जप्त किया गया। 2. डोंक नदी के सतनहरी पुल के समीप 11 थरमोकोल से निर्मित नाव एवं 01 लोहे से निर्मित नाव को विनष्ठ किया गया। 3. डोंक नदी के समीप सतनहरी पूल के इर्द गिर्द चार अलग-अलग स्थान पर लगभग 2500 सी०एफ०टी० बालू जप्त कर पोठिया थाना के परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। उपरोक्त मामलो में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। #viralpost #viralreels #viralchallenge #viralreelschallenge #venezuela #newyork #2026Goals

Terhagachh, Kishanganj | Jul 11, 2026

किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II की योजनाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 समीक्षा के क्रम में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II (VVP-II) से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु चयनित सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित एवं अनुशंसित योजनाओं की प्रगति तथा क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II के अंतर्गत जिले के ठाकुरगंज, दिघलबैंक एवं टेढ़ागाछ प्रखंड के कुल 22 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के विकास के लिए कुल 183 योजनाओं हेतु 5,134.89 लाख रुपये की राशि अनुशंसित की गई है।

बैठक में बताया गया कि ग्राम कार्ययोजना के तहत सामुदायिक भवन, हाई मास्ट लाइट के साथ सीसीटीवी, मक्का प्रसंस्करण सीएफसी प्लांट, एफपीओ भंडारण हेतु गोदाम, विद्यालय उन्नयन, आंगनबाड़ी केंद्र, पुस्तकालय, सड़क संपर्क, मार्केटिंग यार्ड एवं हाट तथा बॉर्डर चेक पोस्ट से संबंधित योजनाओं को शामिल किया गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक सुविधाओं, स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है।

जिलाधिकारी ने विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर डीपीओ प्लानिंग, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थें। District Kishanganj Bihar Education Department Kishanganj Police Dilip Jaiswal JEEVIKA Bihar BJP Bihar Nitish Kumar M.T.News

किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II की योजनाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II (VVP-II) से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु चयनित सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित एवं अनुशंसित योजनाओं की प्रगति तथा क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II के अंतर्गत जिले के ठाकुरगंज, दिघलबैंक एवं टेढ़ागाछ प्रखंड के कुल 22 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के विकास के लिए कुल 183 योजनाओं हेतु 5,134.89 लाख रुपये की राशि अनुशंसित की गई है। बैठक में बताया गया कि ग्राम कार्ययोजना के तहत सामुदायिक भवन, हाई मास्ट लाइट के साथ सीसीटीवी, मक्का प्रसंस्करण सीएफसी प्लांट, एफपीओ भंडारण हेतु गोदाम, विद्यालय उन्नयन, आंगनबाड़ी केंद्र, पुस्तकालय, सड़क संपर्क, मार्केटिंग यार्ड एवं हाट तथा बॉर्डर चेक पोस्ट से संबंधित योजनाओं को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक सुविधाओं, स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है। जिलाधिकारी ने विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीपीओ प्लानिंग, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थें। District Kishanganj Bihar Education Department Kishanganj Police Dilip Jaiswal JEEVIKA Bihar BJP Bihar Nitish Kumar M.T.News

Terhagachh, Kishanganj | Jul 11, 2026

किशनगंज में 65वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ; जिलाधिकारी और डीआईजी बीएसएफ ने किया उद्घाटन

खेल विभाग, बिहार सरकार, BSSA, पटना एवं जिला प्रशासन, किशनगंज द्वारा सुब्रतो मुखर्जी कप U-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में 65 वाँ राज्य स्तरीय का आयोजन दिनांक 11.07.2026 से 14.07.2026 तक किशनगंज में किया जा रहा है।

किशनगंज जिले में आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को खेल और उत्साह का एक नया अध्याय शुरू हुआ, जब यहाँ सुब्रतो मुखर्जी कप U-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026,
 65वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का अत्यंत भव्य और गरिमामय माहौल में शुभारंभ किया गया।
 इस भव्य खेल महाकुंभ का आधिकारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी (DM) किशनगंज और डीआईजी (DIG) बीएसएफ, किशनगंज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से एडीएम आपदा (ADM Apda) और एसडीएम (SDM) शामिल थे। सभी अतिथियों का स्वागत खेल के पारंपरिक नियमों और पौधों से किया गया।

पहले दिन 20 से अधिक टीमों का दम :-
प्रतियोगिता के पहले ही दिन राज्यभर से आए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
 उद्घाटन दिवस पर ही 20 से अधिक टीमों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरा खेल मैदान दर्शकों और खेल प्रेमियों की तालियों से गूंज उठा।

मुजफ्फरपुर बनाम सारण: रोमांचक उद्घाटन मैच
टूर्नामेंट का पहला और उद्घाटन मैच मुजफ्फरपुर और सारण की टीमों के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर उत्कृष्ट कौशल और कड़ा मुकाबला पेश किया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमुदाय और अतिथि बेहद प्रभावित हुए।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल और सुव्यवस्थित आयोजन जिला खेल पदाधिकारी (Sports District Officer) आदित्य कुमार सिंह की देखरेख में किया जा रहा है।
 उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के रहने, खाने और खेल मैदान की सभी व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर की गई हैं ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी का संदेश: खेल भावना सर्वोपरि
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए माननीय जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा:
"खेल हमें सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क सिखाता है। सभी खिलाड़ी खेल को पूरी खेल भावना (Sportsmanship) और निष्पक्षता के साथ खेलें। हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं, जरूरी यह है कि आप मैदान पर अपना शत-प्रतिशत योगदान दें।"

डीआईजी बीएसएफ ने भी युवाओं को खेल के माध्यम से देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आने वाले दिनों में और भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। #viralreels #viralpost #viralchallenge #venezuela #viralreelschallenge #newyork #किशनगंज

किशनगंज में 65वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ; जिलाधिकारी और डीआईजी बीएसएफ ने किया उद्घाटन खेल विभाग, बिहार सरकार, BSSA, पटना एवं जिला प्रशासन, किशनगंज द्वारा सुब्रतो मुखर्जी कप U-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में 65 वाँ राज्य स्तरीय का आयोजन दिनांक 11.07.2026 से 14.07.2026 तक किशनगंज में किया जा रहा है। किशनगंज जिले में आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को खेल और उत्साह का एक नया अध्याय शुरू हुआ, जब यहाँ सुब्रतो मुखर्जी कप U-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026, 65वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का अत्यंत भव्य और गरिमामय माहौल में शुभारंभ किया गया। इस भव्य खेल महाकुंभ का आधिकारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी (DM) किशनगंज और डीआईजी (DIG) बीएसएफ, किशनगंज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से एडीएम आपदा (ADM Apda) और एसडीएम (SDM) शामिल थे। सभी अतिथियों का स्वागत खेल के पारंपरिक नियमों और पौधों से किया गया। पहले दिन 20 से अधिक टीमों का दम :- प्रतियोगिता के पहले ही दिन राज्यभर से आए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन दिवस पर ही 20 से अधिक टीमों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरा खेल मैदान दर्शकों और खेल प्रेमियों की तालियों से गूंज उठा। मुजफ्फरपुर बनाम सारण: रोमांचक उद्घाटन मैच टूर्नामेंट का पहला और उद्घाटन मैच मुजफ्फरपुर और सारण की टीमों के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर उत्कृष्ट कौशल और कड़ा मुकाबला पेश किया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमुदाय और अतिथि बेहद प्रभावित हुए। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल और सुव्यवस्थित आयोजन जिला खेल पदाधिकारी (Sports District Officer) आदित्य कुमार सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के रहने, खाने और खेल मैदान की सभी व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर की गई हैं ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी का संदेश: खेल भावना सर्वोपरि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए माननीय जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा: "खेल हमें सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क सिखाता है। सभी खिलाड़ी खेल को पूरी खेल भावना (Sportsmanship) और निष्पक्षता के साथ खेलें। हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं, जरूरी यह है कि आप मैदान पर अपना शत-प्रतिशत योगदान दें।" डीआईजी बीएसएफ ने भी युवाओं को खेल के माध्यम से देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आने वाले दिनों में और भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। #viralreels #viralpost #viralchallenge #venezuela #viralreelschallenge #newyork #किशनगंज

Terhagachh, Kishanganj | Jul 11, 2026