सिवनी जिले के धनोरा तहसील से घंसौर तहसील को जोड़ने वाली रोड पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा 22 किलोमीटर की रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. 33 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग की मॉनिटरिंग में ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिसमें 3 बड़े-बड़े पुल भी शामिल है. कार्य एजेंसी के द्वारा रोड निर्माण के दौरान हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है