देहरादून में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट': जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, ट्रैकिंग और पर्वतीय यात्राओं पर रोक।
देहरादून: मौसम विभाग द्वारा आगामी 5 और 6 अगस्त को जिले के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। इस चेतावनी के मद्देनजर देहरादून का जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क (अलर्ट मोड पर) है।