उत्तरकाशी के भटवाड़ी चढ़ेती मार्ग पर उस समय लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जब एक ओवरलोडेड ट्रक सड़क के बीचों-बीच अचानक फंस गया। पहाड़ी और संकरा रास्ता होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी (CO) जनक पंवार के कुशल निर्देशन में पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फंसे हुए ट्रक को सुरक्षित हटाने और मार्ग को सुचारू करने के लिए क्रेन और जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। पुलिस प्रशासन लगातार यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है।