हरिद्वार पवित्र श्रावण मास में धर्मनगरी भक्ति के अनूठे रंग में सराबोर है। कावड़ यात्रा के दौरान यहां एक से बढ़कर एक अद्भुत और अलौकिक झांकियां देखने को मिल रही हैं। पूरी धर्मनगरी 'जय भोलेनाथ' और 'जय शिव शंकर' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठी है। चारों ओर केवल आनंद, उत्साह और अटूट भक्ति का माहौल है।