रानीवाड़ा: रानीवाड़ा क्षेत्र में पाला पड़ने से फसलों को हुए नुकसान पर किसानों ने उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
रानीवाड़ा क्षेत्र में पाला पड़ने से किसानों के खेतों खड़ी जीरा एवं सरसो की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसको लेकर भारतीय किसान संघ के संभाग उपाध्यक्ष सोमाराम चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने उपखंड कार्यालय पहुचकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी भागीरथराम को ज्ञापन सौपकर ख़राब हुई फसलों के मुआवजा व फसली बीमा दिलवाने की मांग की है।