रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के पूर्व विधायक ने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर जीरा और सरसों की फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग
जालौर के रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने जालौर एवं सांचौर जिले में पाला पड़ने से किसानों की जीरा एवं सरसों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को लिखा पत्र। पूर्व विधायक ने पत्र लिखकर जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।