रानीवाड़ा: रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 70.900 ग्राम अवैध एमडी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सांचौर जिला एसपी सागर राणा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रानीवाड़ा थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग की नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 70.900 ग्राम अवैध एमडी बरामद कर एक आरोपी भजनलाल को गिरफ्तार किया गया है।