रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में त्रिस्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन उपखंड अधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना
जालौर जिले के रानीवाड़ा में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का समाधान के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें उपखंड अधिकारी भागीरथ राम ने आमजन की परिवेदनाएं प्राप्त कर विभाग्य अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान तहसीलदार रामलाल जाट सहित समस्त विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।